नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक के स्वागत में मना जश्न, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच युवा कार्यकर्ताओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को युवा जोश और अनुभव दोनों देने का कार्य किया है। इन दोनों नेताओं की ताजपोशी से रालोद संगठन को नई शक्ति और मजबूती मिलेगी। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को इन दोनों नेताओं के नेतृत्व से और अधिक मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  शादीशुदा इमाम ने धोखा देकर किया निकाह, सच्चाई खुली तो मेरठ में पत्नी का गला काटा और मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गुमशुदगी

इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संजय राठी ने भरोसा दिलाया कि रालोद को जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटे की हालत गंभीर

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजितगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानीकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए गए हैं। प्रशासन

Read More »