गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक

गाजियाबाद। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों ने कथित तौर पर माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने पर आपत्ति जताए जाने के बाद ऊंची इमारत से छलांग लगा दी।

घटना भारत सिटी सोसायटी की बताई जा रही है, जहां परिवार किराये पर रह रहा था। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। उस समय बच्चियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज और चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

मृतक बहनों की उम्र  16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेमिंग में काफी समय बिताने लगी थीं। कोरोना महामारी के बाद से उनकी पढ़ाई भी नियमित नहीं रह पाई थी, जिसको लेकर घर में अक्सर समझाइश की जाती थी।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश से राहतः गांवों में छाया अंधेरा, तापमान धड़ाम

परिजनों के अनुसार, बच्चियों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और करीब तीन वर्षों से परिवार के साथ भारत सिटी सोसायटी में रह रहे थे। वह मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं। तीन बेटियों की अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बच्चियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, ताकि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA 2025-सामाजिक सद्भाव की नजीर बने चेयरमैन जहीरः राकेश टिकैत

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद संवेदनशील है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Article