मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

ससुरालियों से विवाद के कारण दो साल से मायके में रह रही थी मृतका, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में शनिवार देर शाम एक विवाहिता ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका पिछले दो साल से पति के साथ विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को विवाहिता ने अपने पति से फोन पर बात की, इस दौरान हुई तीखी बहस के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और गांव का माहौल गमगीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी सतीश कुमार ने अपनी पुत्री बिन्दू उर्फ कीर्ति का विवाह करीब चार वर्ष पहले खतौली निवासी पीयूष कुमार के साथ बड़े ही अरमानों के साथ किया था। पीयूष कुमार वर्तमान में फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बिन्दू को ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर बिन्दू पिछले दो वर्षों से अपने मायके नरा में ही रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  तीन सर्किल में नए सीओ को मिली तैनाती, एसएसपी ने कार्यभार सौंपा

शनिवार की देर शाम बिन्दू की अपने पति पीयूष से फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों के अनुसार, फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे बिन्दू गहरे तनाव में आ गई। परिजनों ने बताया कि फोन कटने के कुछ देर बाद जब वे कमरे में पहुंचे, तो बिन्दू का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। घर में चीख-पुकार मचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतका बिन्दू उर्फ कीर्ति पिछले दो साल से अपने ससुराल के विवाद के कारण मायके में रह रही थी। शनिवार को पति से फोन पर बातचीत के दौरान वह तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद बिन्दू का शव जैसे ही गांव नरा पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कड़ी सुरक्षा और बेहद गमगीन माहौल के बीच गांव के श्मशान घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शेख हसीना को ट्रिब्यूनल ने ठहराया मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी, सुनाई मौत की सजा

Also Read This

इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर

Read More »

खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

  शिमला- हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा के चुराह में एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी।

Read More »

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण,

Read More »