भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालय

जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ डीएम कार्यालय पर दिया धरना, हमारा खेतदृहमारा अधिकार अभियान के तहत खेतों में भी जताया गया विरोध

मुजफ्फरनगर। भारत सरकार और अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते के विरोध में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय का घेराव किया। जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसान हाथों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के विपरीत है और इससे स्थानीय कृषि बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह समझौता देश की कृषि व्यवस्था को कमजोर कर सकता है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सरकार इस समझौते पर पुनर्विचार करे और किसान संगठनों से संवाद स्थापित करे।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमान

जिलाध्यक्ष नवीन राठी संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को सभी प्रदेशों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन की प्रदेशभर की ग्राम इकाइयों ने ‘हमारा खेतदृहमारा अधिकार’ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत किसानों ने अपने-अपने खेतों में पहुंचकर ‘भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता लिखे पर्चों की प्रतियां प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध प्रकट किया। नवीन राठी ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेशव्यापी स्तर पर आयोजित किया गया है और यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि कृषि और व्यापार से जुड़े किसी भी समझौते में किसानों की भागीदारी और सहमति अनिवार्य की जाए, अन्यथा देशभर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान योगेश शर्मा, शाहिद आलम, गुलबहार राव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद मार्किट में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्वालिटी मेडिसिन कंपनी पर छापा13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया,

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायतमुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने संबोधन में

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »