मेडिकल रेप ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरूवार को डीएम कार्यालय पहुंच सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में वर्तमान में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कई कंपनियां कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण करने के साथ जबरन काम से रोक रही है। इसके साथ बिना ठोस कारण के सेवा समाप्त कर रही है। साथ ही फर्जी आरोप लगाकर कुछ क्षेत्रों में वेतन एवं यात्रा भत्ता रोकने की शिकायत भी सामने आ रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम- 1976 तथा अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे है। यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए झूठी पुलिम शिकायतों के दर्ज कराने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रमुख मांगें रखी कि चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त कर पूर्ववर्ती श्रम कानूनों, विशेषकर बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्ते अधिनियम- 1976 को यथावत लागू रखा जाए। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत की जाए।
कर्मचारियों की छंटनी, अवैध स्थानांतरण एवं सेवा समाप्ति पर रोक लगाई जाए। सभी कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन एवं यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। 1976 के अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ एफएमआरएआई के साथ चर्चा करते हुए अधिनियम के तहत स्पष्ट वैधानिक कार्य नियम बनाए जाएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और निजता में हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान देवेन्द्र शर्मा, दीपक कौशिक, अमित कुमार, मयंक वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, सचिन गौतम, ऋषभ समेत दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्तपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »