मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

वहलना चौक से होगा बसों का संचालन, रात्रि में छूट, महावीर चौक पर बसों का ठहराव पूर्णतः बंद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में लंबे समय से जारी भीषण जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। आमजन की परेशानियों और संभ्रांत नागरिकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से शहर की यातायात प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के अनियंत्रित संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्णयों के अनुसार बैठक में तय किया गया कि मेरठ के भैंसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक बहलना चौक से संचालित होंगी। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक ही बसों को शहर क्षेत्र में प्रवेश एवं संचालन की अनुमति होगी। यह व्यवस्था दिन के व्यस्त समय में शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः तीन घरों से उठी छह अर्थियां, रो पड़ा पूरा शहर

बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोडवेज बसें महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न तो कोई सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी। सभी बसों को जानसठ पुल के नीचे निर्धारित एवं उपयुक्त स्थान पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, बशर्ते कि मार्ग अवरुद्ध न हो। बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी बस चालक एवं संबंधित विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। प्रशासन का संकल्प जन सामान्य की सुरक्षा है। इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा तथा यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शाहजहांपुर में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, मचा अफसरों में हड़कंप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाहजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »