18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया।

इसे भी पढ़ें:  हैक हुआ सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल

लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज

निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो ज्यादा था। वजन घटाने के उद्देश्य से उसके पिता ने उसे लाइक्स के बदले रस्सी कूदने का टास्क दिया। 9 फरवरी को पिता ने इस सोशल मीडिया चैलेंज के लिए बेटे को मना लिया था।

इसे भी पढ़ें:  झारंखड के नये मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

18 लाख लाइक्स के बाद घबराया बच्चा

पिता ने पहले बेटे से वादा कराया था कि यदि वीडियो पर 1 हजार से 10 हजार लाइक्स आते हैं, तो उसे उतनी बार रोप स्किपिंग करनी होगी। लेकिन वीडियो अप्रत्याशित रूप से वायरल हो गया और 18 लाख 30 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए। इतनी बड़ी संख्या देखकर बच्चा डर गया और उसने अपने पिता से कहा, “क्या आप मेरे लिए रस्सी कूद सकते हैं?” 

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका, छह अन्य घायल

सोशल मीडिया ट्रेंड और बढ़ता दबाव

यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड और लाइक्स की होड़ किस तरह अप्रत्याशित परिणाम ला सकती है। 18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज अब चर्चा का विषय बन चुका है

Share This Article