मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

दिल्ली से आई टीम ने अर्धसैनिक बलों के साथ की कार्रवाई, कई घंटे चली गहन जांच और पूछताछ

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कॉलोनी जैन मिलन विहार में गुरुवार अल सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आयकर विभाग की टीम ने पेपर ट्रेडिंग से जुड़े एक व्यापारी के आवास पर छापा मार दिया। दिल्ली से आई टीम ने अर्धसैनिक बलों के साथ घर को घेरकर घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा।

शहर की जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े पेपर व्यापारी के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। बताया गया है कि यह टीम दिल्ली से विशेष रूप से पहुंची थी। टीम तीन वाहनों में सवार होकर अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर लिया। सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यापारी कागज़ के थोक व्यापार से जुड़े हैं। सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। टीम ने घर में प्रवेश करते ही व्यापारी और परिजनों को एक स्थान पर बैठाकर पूछताछ प्रारंभ की। इस दौरान सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और मुख्य द्वार पर कड़ा पहरा लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी मुठभेड़--एनकाउंटर से पहले सरेंडर करने कचहरी पहुंचा था गौकश चांद

आयकर अधिकारियों ने आवास में रखे दस्तावेजों, लेखा-जोखा संबंधी अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बलों की तैनाती पूरे समय बनी रही। छापेमारी के चलते व्यापारी की गली में भी हलचल का माहौल रहा। आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आने-जाने वालों से पूछताछ भी की गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय यही कार्रवाई रही।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैन मिलन विहार कॉलोनी के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी एक साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है। कार्रवाई के समापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे विभाग द्वारा क्या कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, छापेमारी से शहर के व्यापारिक वर्ग में हलचल बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्टसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहालवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  फर्जी मुठभेड़–एनकाउंटर से पहले सरेंडर करने कचहरी पहुंचा था गौकश

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »