ईरान पर इजरायल ने किये एहतियाती हमलेः इजरायल रक्षा मंत्री

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष परमाणु एजेंसी के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को कहा कि उनके देश ने ईरान पर हमले किये हैं। इजरायली समाचार वेबसाइट हारेत्ज ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि ये हमले इजरायल और अमेरिका की संयुकत कार्रवाई हैं। रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर संभावित डन्न्ोन और मिसाइल हमले कर सकता है। इस बीच, ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में तीन जगह धमाके सुने गये। ईरान ने इन हमलों के बाद अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इजरायल ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और देश में कई जगह साइरन सुने गये।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग, जा सकती है सुक्खू सरकार
Share This Article