नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं।

इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुली

परिजनों के अनुसार, ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव कुछ दिनों से छोटी बहन को फोन कर परेशान कर रहे थे। आरोप है कि तीनों आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठते थे। युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका की बहन के अनुसार, आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजकर परेशान कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. संजीव बालियान को राज्यसभा का टिकट नहीं भाजपा ने पश्चिमी यूपी की उम्मीदों को दिया तगड़ा झटका, 8 उम्मीदारों के नाम घोषित

युवती को उसके फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों ने संबंधित फोटो, वीडियो और चैट पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस मोबाइल और व्हाट्सएप नंबरों की जानकारी जुटाकर तकनीकी जांच कर रही है। नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला ने एक बार फिर साइबर उत्पीड़न और ब्लैकमेल के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
Share This Article