करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा

4.60 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन करने पर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन की जांच को पहुंची टीम को कंपनी स्थल पर मिली घास-फूंस

मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) ने ग्लोबल कंस्ट्रक्शन फर्म के खिलाफ बड़ी जांच कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में करीब 4.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। विभाग को आशंका है कि फर्म ने दिल्ली स्थित कथित बोगस फर्मों के माध्यम से फर्जी खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

एसआइबी के अधिकारियों ने हाल ही में फर्म के वित्तीय दस्तावेजों और जीएसटी रिकार्ड की समीक्षा की। जांच के दौरान आईटीसी के पास-आॅन किए जाने के संकेत मिलने पर टीम ने पंजीकृत कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली बाईपास के निकट स्थित गोदाम में न तो स्क्रैप मिला और न ही किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि के प्रमाण मिले। परिसर में झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे लंबे समय से संचालन न होने की स्थिति सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शन

जांच में यह भी सामने आया कि जिन फर्मों से खरीद दर्शाई गई है, वे केवल कागजी लेन-देन तक सीमित प्रतीत होती हैं। माल की वास्तविक आपूर्ति और परिवहन से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सका है। विभाग ने फर्म संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते वक्त धमाका! 4 लोग

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »