मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर पूरे उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।

 मंडी में पटेलनगर सहित गांधी कालोनी, सुभाष नगर, बचनसिंह कालोनी, राधिकापुरम, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, लालबाग, वर्मा पार्क, प्रेमपुरी, रामपुरी बाग, जानकीदास, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, आनन्द पुरी, जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, नई मंडी रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और एकता विहार कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर पूजन हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मनरेगा से गांधी का नाम हटाना राष्ट्र का अपमान-नरेश टिकैत

 महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। कई स्थानों पर पारंपरिक होली गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

 मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संजय कुमार वर्मा (एसएसपी) स्वयं पुलिस टीम के साथ शहर में लगातार भ्रमण करते रहे और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस की सक्रिय गश्त के चलते पूरे जनपद में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा। शहर के साथ-साथ जिले के सभी कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका पूजन आस्था और उत्साह के साथ किया गया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और परंपराओं के प्रति आस्था का संदेश दिया है।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर उत्सर्जन मानकों पर मंथन करने सरकार संग जुटेंगे किसान नेताः धर्मेन्द्र मलिक को बुलावागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »