मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

मुस्लिम सभासदों ने डीएम से मिलकर की हस्तक्षेप कर सौंदर्यकरण कार्य रुकवाने और परमवीर चक्र विजेता के स्मारक निर्माण की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर में सुजडू चुंगी चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बीच उसी स्थान पर विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक स्तंभ निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से मामला उलझता नजर आ रहा है। इसको लेकर नगर पालिका के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में सुजडू चुंगी चौराहे के नामकरण को लेकर नया पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत इस चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इसी स्थान पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यकरण के तहत अशोक स्तंभ का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसने नये विवाद को जन्म दे दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

इसको लेकर नगरपालिका परिषद के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई। सभासद मोहम्मद खालिद, शहजाद चीकू, नौशाद खान और सभासद पति हसीब राना ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुरूप इस स्थल पर परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक बनाया जाना चाहिए। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 28 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 914 के तहत सुजडू चौक का नाम बदलकर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। प्रस्ताव का उद्देश्य उस स्थान पर शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक स्थापित करना था, ताकि उनके अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान दिया जा सके।
सभासदों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य को निरस्त कर उसी स्थान पर परमवीर चक्र विजेता के स्मारक का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत वीरता का परिचय देने वाले शहीद अब्दुल हमीद की स्मृति में यह स्थल अत्यंत गौरवपूर्ण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

दरअसल, इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में मीनाक्षी चौक का नाम बदलने का विवाद भी जुड़ा हुआ है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक करने का प्रस्ताव दिया था। यह वही चौक था, जिसका नाम पहले पालिका बोर्ड द्वारा वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया था। 28 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। इसी बैठक में सभासद नौशाद खान और मोहम्मद खालिद ने सुजडू चुंगी चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

अब उसी चौराहे पर विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक स्तंभ निर्माण शुरू होने से नामकरण और स्मारक निर्माण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सभासदों का कहना है कि यदि यहां स्मारक का निर्माण नहीं होता है तो बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। मामले को लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को किस प्रकार सुलझाता है और चौराहे पर किस योजना को अंतिम रूप दिया जाता है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »