अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है, शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में समर्पित युवा समिति और समर्पित युवा महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह कर पूरा सहयोग प्रदान किया।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद सतीश कुकरेजा, सभासद हिमांशु कौशिक और समाजसेवी सोनिया लूथरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यालय सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को हमेशा प्राथमिकता देता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन से समाज में मानव सेवा और मानवता का संदेश जाता है।

इसे भी पढ़ें:  MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02XnSZMHcNhkDugbsqMznDoSdRLQrq1edfPKRznKzpdYz9WR5MrKUttrzGFWcngXEal&id=100063654049794

समर्पित महिला शक्ति की संयोजिका मनी पटपटिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से एमजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न अवसरों पर समर्पित परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यालय प्रबंधन और एमजी परिवार का हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहा है। शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर, मेघा बाटला, मोनिका सिंघल, अंशु भाटिया, मोनाली पवार, शालिनी आनंद सहित समर्पित महिला शक्ति की सदस्याओं और समर्पित युवा समिति के अमित पटपटिया व अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, पूरा परिवार खत्मइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »