मुजफ्फरनगर में पुजारी के घर घुसकर हमला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर हुआ था पड़ौसियों में विवाद, मारपीट में कई लोग घायल, एक पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर किया था हंगामा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर मंदिर के पुजारी परिवार का अपने ही पड़ोसी परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और घर में घुसकर हमले तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया था और पुलिस पर आरोप लगाये थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए 12 आरोपियों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में पंडित दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि नौ मार्च को उनकी तबीयत खराब थी। इसी दौरान सामने रहने वाले मुकेश पुत्र राजवीर के घर पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। मना करने के बावजूद आवाज कम नहीं की गई, जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम बंद करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शाम करीब छह बजे मुकेश, आयुष, प्रियांशु, सुनीता, किरायेदार नीरा, उसके पति सुमित, राहुल और उसकी पत्नी पारुल तथा तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में कुसुम, दयाशंकर, वैभव, सोनू और ऋतिक घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

दूसरी ओर मुकेश पुत्र राजवीर निवासी कल्याणपुरी ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर में बेटा होम थियेटर पर गाने चला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दयाशंकर, वैभव, ऋतिक और कुसुम गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। मुकेश के अनुसार हमले में आयुष के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रियांशु और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस मामले में मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने दयाशंकर मिश्रा, उनकी पत्नी कुसुम, वैभव और ऋतिक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाख

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन

Read More »