देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे।
इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी सुरेश ने जब उन्हें देखा तो वह घबराहट में उनके पीछे दौड़ा, लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं सका। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में आरोपी अपनी बाइक भी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर चिंता का माहौल है।
फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का शुभारंभ
मरीजों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी





