पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

5 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों का होगा निर्माण, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद सड़कों और सेतुओं के निर्माण से क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभरने की उम्मीद है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र की 12 सड़कों और मार्गों के सुधार तथा निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। इसके साथ ही बरला-बसेड़ा मार्ग पर ऊपरी गंगा नहर शाखा पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के स्थान पर दो लेन के नए सेतु का निर्माण तथा मजबूत पहुंच मार्ग विकसित करने की मंजूरी दी गई है। वहीं निर्गजिनी झाल क्षेत्र में भी पवन चक्की के समीप एक अन्य दो लेन सेतु निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों सेतु परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति पुरकाजी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय है, जिससे सड़क, जल निकासी, विद्युत और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पुरकाजी क्षेत्र की जनता ने इस विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में क्षेत्र में इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 2 मौतें

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमेपश्चिम बंगाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »