बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिश

फर्जी माता-पिता बनकर शोरूम पहुंचे आरोपी, अपहरण के प्रयास का आरोप, चरित्र पर लगाए आरोप, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, परिवार ने मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। शहर में एक युवती को लेकर उत्पीड़न, धमकी और अपहरण के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के मंगेतर को फोन पर धमकियां दी गईं और शादी करने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी पहचान बनाकर शोरूम तक पहुंच गए और युवती को ले जाने की साजिश रची गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित तुलसीनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पुत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पीड़ित पिता जिला न्यायालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी 23 वर्षीय पुत्री जानसठ रोड स्थित एक रॉयल इनफील्ड शोरूम में कार्य करती है। तहरीर के अनुसार, पटेलनगर निवासी एक युवक लंबे समय से उनकी पुत्री का पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवती जब भी घर से शोरूम जाती है, रास्ते में छींटाकशी, बदतमीजी और छेड़छाड़ की घटनाएं होती रही हैं, जिससे उसका काम पर जाना तक मुश्किल हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह पानीपत निवासी एक युवक के साथ तय किया था। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 13 मार्च 2026 को मंगेतर के मोबाइल पर कॉल कर युवती के चरित्र पर आपत्तिजनक और गलत आरोप लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उसने युवती से विवाह किया तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा। मामले में एक और गंभीर पहलू तब सामने आया जब 23 मार्च 2026 को आरोपी पक्ष के लोग जानसठ रोड स्थित शोरूम पहुंचे। वहां उन्होंने स्वयं को युवती के माता-पिता बताकर उसे अपने साथ ले जाने की बात कही। हालांकि उस दिन युवती शोरूम नहीं गई थी, जिससे संभावित अनहोनी टल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि युवती वहां मौजूद होती तो उसका अपहरण किया जा सकता था। इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

परिजनों का कहना है कि आरोपित लगातार फोन और मैसेज के जरिए मंगेतर को धमकी भरे संदेश और वीडियो भेज रहे हैं। साथ ही परिवार को भी डराया-धमकाया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं और नहीं होने दी जाएगी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कोतवाली नई मंडी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए....

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायतमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »