नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, कई गांवों का सम्पर्क टूटा

भाकियू नेता विकास शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे किसानों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा देने और त्वरित मरम्मत कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बेमौसम बारिश के बीच नहर टूटने की घटनाएं किसानों पर दोहरी मार बनकर सामने आ रही हैं। रात को हुई बारिश के बीच ही गांव बिरालसी और रोनी हरजीपुर के बीच नहर टूटने से जहां फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं नहर पटरी की सड़क बीच से पूरी तरह से धंसने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया और कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। भाकियू नेता विकास शर्मा किसानों के साथ अलसुबह ही मौके पर पहुंचे और वहां किसानों ने खेतों में फसल बर्बाद होने पर चिंता जाहिर करते हुए मआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, साथ ही तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने पर जोर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी और रोनी हरजीपुर के बीच देर रात नहर टूटने से व्यापक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बारिश के बीच नहर का पानी पटरी सड़क के नीचे से ढांग को पार कर गया और खेतों में तेजी से सड़क के दूसरी ओर स्थित खेतों में फैल गया, जिससे गेहूं समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर कटी हुई फसल पानी में भीगकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही भाकियू नेता विकास शर्मा बुधवार की सुबह किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नहर की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

नहर का पानी तेज बहाव के साथ सड़क की ढांग को काटते हुए खेतों में घुस गया, जिससे बीच से सड़क पूरी तरह से धंस गई और मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे बिरालसी,गुनियाजुड्डी और रोनी हरजीपुर सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू नेता केस ाथ आए ग्रामीणों और किसानों ने तत्काल सड़क मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस सम्बंध में मौके पर मौजूद रहे भाकियू नेता विकास शर्मा ने एसडीएम के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराते हुए समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

विकास शर्मा ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का कार्य चल रहा है और किसान अपनी मेहनत की फसल को घर ले जाने में जुटे थे। ऐसे में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि के बाद अब नहर टूटने से किसानों की स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर मौके पर बुलाया और जल्द से जल्द नहर को बंद कर पानी रोकने की मांग की। किसानों की मांग है कि जिन खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मैनपुरी से चार साल पहले लापता युवक मुजफ्फरनगर के ढाबे पर मिला

साथ ही नहर पटरी की नियमित निगरानी और मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाकियू नेता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत कार्य शुरू नहीं किया गया और किसानों को मुआवजा नहीं मिला, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रशासन से मांग की गई है कि जनपद में बारिश,ओलावृष्टि और नहर टूटने से हो रहे फसलों के नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र शासन को भेजकर राहत दिलाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट अनुपालन पर मंथन, इंटरनल कमेटी गठन पर बनी सहमति

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  मैनपुरी से चार साल पहले लापता युवक मुजफ्फरनगर के ढाबे पर मिलामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »