मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बुधवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने नगरीय क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुकड़ा रोड स्थित जीवन दाता हॉस्पिटल को अपंजीकृत पाए जाने पर सील कर दिया गया, जबकि अपेक्स हॉस्पिटल को अनियमितताओं के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अलमासपुर चौक के पास कुकड़ा रोड पर संचालित जीवन दाता हॉस्पिटल के निरीक्षण में अस्पताल पूरी तरह अपंजीकृत मिला। वहां न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक मौजूद था और न ही जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराए गए। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन मानते हुए अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

इसके बाद टीम ने अपेक्स हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां सात बच्चे भर्ती मिले। जांच में पाया गया कि पंजीकृत चिकित्सक डॉ. अभिषेक यादव की 1 अप्रैल से अस्पताल में कोई उपस्थिति या निरीक्षण दर्ज नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ भी पंजीकृत नहीं था। साथ ही 6 अप्रैल के बाद से बाल रोग विशेषज्ञ की कोई विजिट भी दर्ज नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन

विभाग ने यह भी पाया कि भर्ती बच्चों को बिना चिकित्सकीय निगरानी के रखा गया था। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए अपेक्स हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि भर्ती सभी बच्चों को तत्काल किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में शिफ्ट कराया जाए, ताकि उनका सुरक्षित और समुचित उपचार हो सके।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने सीएचसी खतौली का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जिले में अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »