धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टाउन हॉल में मुख्य समारोह के बाद निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों, साधु-संतों तथा यूजीसी विवाद के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

मुख्य कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल में संपन्न हुआ। समारोह के बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर धार्मिक उत्साह में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष शरददीप कौशिक और आर्यन राज कौशिक, संयोजक श्री भगवान शर्मा, संजय मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक जय कुमार शर्मा सहित अन्य आयोजकों ने भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार बताते हुए उनके जीवन को धर्म, न्याय और त्याग का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन समाज को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को बधाई देते हुए भगवान परशुराम को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर में हंगामा: पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच झड़प का वीडियो वायरल

इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों और अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में अमित वत्स, केके शर्मा, संजय मिश्रा, जय कुमार शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, शिशु प्रधान, अक्षय कुमार शर्मा (स्टेनो, जिला पंचायत मुजफ्फरनगर), ऋषभदेव शर्मा, रोहित शर्मा, सुखबीर सिंह, वैभव शर्मा, आर्यन राज कौशिक, संदीप कौशिक, राघव मिश्रा, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, रवि शर्मा, राजन शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, रोहित कुमार, राघव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिसके चलते यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »