शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिकोहाबाद- सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सब्जी मंडी से शुरू हुई आग ने पास ही स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानों में आग फैलने के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में धुआं और रोशनी दिखाई दे रही थी।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप, युवक की मौत के बाद हंगामा
Share This Article