पटाखा विस्फोटः घायल नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गंभीर घायल कासिम ने तोड़ा दम, चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बारूद में हुए लगातार धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। हादसे में झुलसे एक किशोर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने पर संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में शनिवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बारूद में विस्फोट होने लगे। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में भी अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि इस भयंकर हादसे में दो किशोरों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक किशोर की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार की देर रात को उपचार के दौरान किशोर अब्दुल कासिम की मौत हो गई। रविवार सुबह जब शव गांव लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार में कोहराम और गांव में शोक था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ में अवैध मार्केट ढहाने की तैयारी, दुकानदारों में हाहाकार

शनिवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें गांव मोहम्मदपुर की दो दुकानों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए थे। इनको जब्त कर कार्यवाही सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार, इस अवैध फैक्टरी का संचालन गाजियाबाद के लोनी निवासी कुछ व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, इन लोगों ने गांव के उमरोज से स्थान किराये पर लिया था। यहां स्थानीय बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों से काम कराया जा रहा था, जो अपनी आजीविका के लिए इस खतरनाक कार्य में लगे थे। घटना के बाद फैक्टरी संचालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, हादसे में झुलसे तीन अन्य लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 13 की जलकर मौत, 70 घायल

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस गांव के क्षेत्र की निगरानी करने वाली रतनपुरी थाने की सठेड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक रूपेश कुमार को क्षेत्र की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने भी मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध पटाखा निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध पटाखा फैक्ट्रियों की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक मासूम की जान ले ली, जबकि कई परिवारों को संकट में डाल दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

Also Read This

भोपा में युवक को अपने पास रखकर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, भाकियू नेता समेत 4 पर मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद मामला खुला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा; तीन अन्य की तलाश जारी मुजफ्फरनगर (मोरना)। भोपा थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक को वर्षों पहले बहला-फुसलाकर अपने पास रखने और उसका धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के एक नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामला तब चर्चा में आया जब बीते गुरुवार

Read More »

मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी गिरोह का खुलासा, फर्जी CBI-कस्टम अफसर बनकर युवती से ऐंठे 5 लाख; 2 गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों के पास से नकदी, फर्जी आईडी और दस्तावेज बरामद मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की शाहपुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को फर्जी कस्टम और CBI अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक युवती को कार्रवाई का भय दिखाकर कई किश्तों में करीब 5 लाख रुपये वसूल लिए थे। शाहपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हजूरनगर मार्ग से गिरफ्तार किया। 4 अप्रैल को दर्ज हुई थी शिकायत मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई

Read More »

देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान का आयोजन हुआ।

Read More »

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: मां को चाकू मारा, 4 साल की मासूम पानी के टैंक में मिली मृतकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर एनकाउंटरः हिस्ट्रीशीटर आबाद सहित दो शातिर अपराधी घायलपूजन के बाद भगवान परशुराम जी

Read More »