कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए कोटा शहर के विभिन्न इलाकों जैसे सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम, भामाशाह मंडी के साथ-साथ कोटा थर्मल और डीसीएम से भी दमकलें मंगाई गईं। कुल 12 से अधिक दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा
Share This Article