मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

मंदिर परिसर के पास मिले देशी शराब के ट्रेटा पैक, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताटों ने लगाये शराब पार्टी के आरोप, पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन मंदिर से दानपात्र चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय संगठनों में भारी रोष पैदा कर दिया। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वहलना के पास स्थित श्री शनि देव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपात्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना पर गहरा आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा समेत कई संगठनों के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे और पुजारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ता

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मंदिर परिसर के बाहर विद्युत ट्रांसफार्मर के पास भारी संख्या में शराब के टेट्रा पैक पाए गए। इस पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यहां नियमित रूप से शराब पार्टी होती है। प्रदर्शनकारियों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर परिसर के आसपास ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठाई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हंगामा करने की खबर पर क्षेत्राधिकारी नगर एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए घटना का जायजा लिया तथा लोगों को आश्वस्त किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा के अनुसार, 6 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि शनिदेव मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप, भावनाएं आहत करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी पर धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में

Read More »

चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश

लखनऊ – अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अनियमितताएं हुईं और उनके पास इसके सबूत हैं। उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को

Read More »