अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खतौली क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान कई संस्थान सील, वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई संदिग्ध संस्थानों की जांच की, जहां आवश्यक पंजीकरण और शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पडौसी युवक ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज

रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खतौली क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान संचालित किया। अभियान का उद्देश्य बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्लिनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब की जांच करना था। स्वास्थ्य विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान कई संस्थानों से वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र, संचालन अनुमति और संचालकों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लैब और क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किए। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई को पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना कानूनन अपराध है और ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और लैब आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में उपचार और जांच की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध संचालित संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

Also Read This

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पडौसी युवक ने किया नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज जानकारी के

Read More »

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »