टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर किसान भवन सिसौली में चिंतन-मंथन

मुजफ्फरनगर। सिसौली स्थित किसान भवन में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसान आंदोलन के प्रखर नेता बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, मजदूरों, यूनियन पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने भाग लेकर बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांव, खेत और किसान की अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

किसान भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों और मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंतन एवं मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में खेती और किसानों के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं, जिनसे निपटने के लिए एकजुटता जरूरी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली और भूमि संरक्षण जैसे विषयों पर संघर्ष तेज करने की आवश्यकता बताई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सुबह किसान भवन परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ किसानों और यूनियन पदाधिकारियों ने आहुति दी। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी हवन में भाग लिया। इसके बाद किसान भवन में स्थित बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक

पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने समाधि स्थल पहुंचकर बाबा टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, सपा विधायक पंकज मलिक, रालोद विधानमंडल दल के नेता एवं विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह तथा जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अंडर ट्रेनी आईएएस अपराजिता आर्यन बनी एसडीएम

डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, नेतृत्व और किसान हितों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत केवल एक किसान नेता नहीं बल्कि किसानों की आवाज थे, जिन्होंने गांव और खेती को बचाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से मिला राष्ट्रीय सम्मान

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि आज खेती और किसान दोनों संकट के दौर से गुजर रहे हैं। किसानों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि गांव, खेत और किसान को बचाना ही बाबा टिकैत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राकेश टिकैत ने किसानों से जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने और खेती को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने बाबा टिकैत के बताए रास्ते पर चलने और किसान हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Also Read This

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षापुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां

Read More »

बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, जंगल में कांबिंग के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी खेतों की ओर भाग निकला। बाद में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 14 मई को थाना बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा

Read More »