अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तार

इटावा गांव में पहुंचे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ

मुजफ्फरनगर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के मामले में मुजफ्फरनगर कनेक्शन सामने आया है। इटावा गांव के एक युवक से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और उसके संभावित आतंकी संबंधों की जांच की जा रही है।

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। जांच की कड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद का इस घटना में कनेक्शन सामने आने के बाद जांच यहां तक भी पहुंच गई है। इस मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बुढ़ाना क्षेत्र के इटावा गांव पहुंचकर एक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया। इटावा गांव निवासी अनिल शर्मा से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसे इस हमले की साजिश से जुड़े संभावित मुख्य सूत्रों में से एक मानकर उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

पंजाब में बम धमकों की यह सनसनीखेज वारदात पांच मई की रात को हुई थी। अमृतसर के खासा क्षेत्र में सेना शिविर की दीवार के पास और जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर लगभग एक ही समय पर धमाके हुए थे। बताया गया कि अमृतसर के खासा क्षेत्र में दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और सेना शिविर की दीवार की ओर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंक दी। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। जांच एजेंसियां अनिल शर्मा के संभावित आतंकी संबंधों, आर्थिक सहायता और अन्य मददगारों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। जांच के दौरान कई तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक पंजाब बम धमकों की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से गांव इटावा में आकर छानबीन करने, किसी संदिग्ध को हिरासत में लेने या पूछताछ किए जाने के सम्बंध में स्थानीय पुलिस से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »