भोपाल/रतलाम – रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। करीब 15 मिनट के अंदर बी-1 कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आग दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बी-1 थर्ड एसी बोगी में लगी थी।

सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ। सरधना के गंज बाजार में खुशी क्राकरी स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। यहां रविवार को आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश कीए फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा। मेरठ के सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्राकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दियाए जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए गंज





