हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है।
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गयाए जहां चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में घुसकर दो बहनों ने महिला सिपाहियों को पीटा, वर्दी फाड़ी

इन मृतकों की हुई शिनाख्त

अदनान पुत्र अकील खान निवासी मुस्लिमनगर रामापुर, कोतवाली सदर, खीरी।
पप्पू पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाटए बहराइच।
पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
सोहन पुत्र संतोष निवासी मझराए थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच, पवन और सोहन आपस में सगे भाई हैं।
राजेश गोयल पुत्र मनिलाल निवासी महपुरवा थाना मिहींपुरवा, बहराइच।
शहजाद  पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा, जनपद बहराइच।
जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, जनपद बहराइच।
गायत्री गुप्ता रमेश चंद्र गुप्ता मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर बस स्टॉप सीतापुर थाना कोतवाली सदर, खीरी।

इसे भी पढ़ें:  निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आर-पार की लड़ाई का एलान...स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपना असंवैधानिक
Share This Article