बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

खतौली। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जांच की गई। अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  काली स्कार्पियों प्रकरणः आरापियों के साथ खुलकर खड़ी हुई टिकैत की भाकियू

विभागीय टीम के अनुसार पक्का बाग क्षेत्र में वसीम पुत्र रशीद, फैसल पुत्र नसीमुद्दीन, आस मोहम्मद, तथा खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नई आबादी क्षेत्र में आबिद, उमरदीन, अल्ताफ और अलीमुदीन के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।उपखंड अधिकारी अजय शर्मा एवं अभियंता हेतराम, कमलसिंह टैक्निशियन ने बताया कि नगर में लगातार बिजली चोरी विरोधी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की है।

Share This Article