देश के नाराज कॉकरोच बदल सकते हैं सियासी समीकरणः राकेश टिकैत

किसान नेता ने बेरोजगारी और जनअसंतोष को बताया नई राजनीतिक लहर की वजह, बोले-जनता की आवाज कब तक दती रहेगी

मुजफ्फरनगर। देश की राजनीति में इन दिनों नया सनसनीखेज आंदोलन खड़ा करते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नाराजगी और बेरोजगारी का गुस्सा यदि इसी तरह बढ़ता रहा तो यह नई राजनीतिक लहर भविष्य में बड़ा तूफान बन सकती है। इस पार्टी प्लेटफार्म से जुड़कर देश के नाराज ‘कॉकरोच’ सियासी समीकरण को ही पलटकर रख सकते हैं। टिकैत ने कहा कि किसी भी नई ताकत को केवल मजाक समझकर नजरअंदाज करना राजनीतिक दलों के लिए भारी पड़ सकता है।

मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में जनता बहुत तेजी से अपनी राय बना रही है और अब लोग पारंपरिक राजनीति से अलग विकल्प तलाशने लगे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भले ही अभी शुरुआती दौर में केवल एक सोशल मीडिया सनसनी दिखाई दे रही हो, लेकिन जिस तरह युवा, बेरोजगार और व्यवस्था से नाराज लोग इससे जुड़ रहे हैं, वह देश में एक बड़े सियासी बदलाव का संकेत माना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां जोरों पर

राकेश टिकैत ने कहा कि इस पार्टी का संचालन करने वाला युवा अमेरिका में रहकर काम कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में बड़ी संख्या में लोग इसके समर्थन में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यही माहौल आगे भी बना रहा तो आने वाले समय में कई प्रभावशाली लोग और जनप्रतिनिधि भी इससे जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जब किसी मुद्दे पर नाराज होती है तो वह नए विकल्प तलाशने लगती है और यही किसी भी नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत होती है।

उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर सत्ता और व्यवस्था से कहीं गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। समय रहते जनता से संवाद और माफी का रास्ता अपनाना जरूरी है, क्योंकि युवाओं का बढ़ता आक्रोश भविष्य में बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है। राकेश टिकैत ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को सबसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आज पढ़ा-लिखा युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिन नौकरियों के लिए आवेदन तक नहीं आते थे, आज वहां लाखों युवा लाइन में दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति साफ बताती है कि रोजगार का संकट लगातार गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को अवसर नहीं मिलते तो उनका असंतोष किसी न किसी रूप में बाहर आता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों, एनजीटी के नियमों, स्वास्थ्य सेवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। टिकैत ने कहा कि गांवों और छोटे शहरों में लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को ज्यादा समय तक दबाकर नहीं रखा जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी...लोगों में दहशत.... रात तक हो सकती है खतरनाक स्थिति

उल्लेखनीय है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से चर्चा में आई है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी की शुरुआत एक युवा भारतीय ने अमेरिका में रहकर की, जिसने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं की नाराजगी को मुद्दा बनाकर डिजिटल अभियान शुरू किया। शुरुआत में इसे व्यंग्य और सोशल मीडिया ट्रेंड के रूप में देखा गया, लेकिन धीरे-धीरे बड़ी संख्या में युवाओं ने इससे जुड़ना शुरू कर दिया। इसका कारण 15 मई को आये कोर्ट के एक फैसले के दौरान न्यायाधीश की टिप्पणी से हुई। न्यायाधीश ने बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ बताया था। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने ट्रेंड किया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, मीम्स और लाइव चर्चाओं के जरिए इस संगठन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। राजनीतिक जानकार इसे युवाओं की नाराजगी और व्यवस्था के खिलाफ बढ़ते असंतोष का प्रतीक मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सवपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायावहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिसपुलिस के अनुसार, पचेंडा

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »