चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, अहिल्याबाई चौक पर मची अफरा-तफरी

धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्त अहिल्याबाई चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी में चलते समय अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी स्कूटी उनकी चपेट में आ गई। घटना स्थल से उठता धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्कूटी से धुआं निकलता देखकर चालक उसे सड़क पर ही छोड़कर दूर खड़ा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन आग तीव्र थी।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। इसके बाद टैªफिक पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं का कौशल निखारकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार का संकल्पः कपिल देव
Share This Article