गज्जू पठाने ने दिया इस्तीफा, रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा निरस्त

रालोद को मुजफ्फरनगर में बड़ा झटका, युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान ने उपेक्षा का आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-शामली क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल को एक ही दिन में दो बड़े राजनीतिक झटकों का सामना करना पड़ा है। एक ओर मुजफ्फरनगर में रालोद के युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान ने संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, वहीं दूसरी ओर शामली के काबड़ौत में 10 जून को प्रस्तावित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा भी स्थगित कर दी गई। गज्जू पठान के इस्तीफे से जहां जिले की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है, वहीं जनसभा स्थगित होने से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा देखी जा रही है।

जनपद की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। पार्टी में लगातार उपेक्षा और अनदेखी का आरोप लगाते हुए दिए गए इस इस्तीफे को रालोद के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वहीं, राजनीतिक सूत्रों के अनुसार गज्जू पठान जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं, जिससे जिले की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी परिषद का बड़ा फैसला: MSMEs को 3 दिन में पंजीकरण, टैक्स स्लैब में बदलाव से 8 सेक्टरों को राहत

बुढ़ाना निवासी गज्जू पठान लंबे समय से राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय युवा चेहरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न आंदोलनों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी। बताया जा रहा है कि संगठन में लगातार उपेक्षा और अपेक्षित जिम्मेदारियां न मिलने से वह असंतुष्ट चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। रालोद कार्यकर्ताओं के बीच भी इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं।

हाथरस आंदोलन में जयंत की लाठी अपने बदन पर खाई, मिली थी पहचान

गज्जू पठान उस समय सुर्खियों में आए थे जब हाथरस प्रकरण को लेकर हुए आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी की थी। आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज में वह घायल भी हुए थे। उस घटना के बाद क्षेत्र में उनकी पहचान एक संघर्षशील युवा नेता के रूप में बनी और उन्हें राजनीतिक तौर पर व्यापक पहचान मिली थी। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे के बाद गज्जू पठान समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिले के राजनीतिक हलकों में इस संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि ऐसा होता है तो आगामी राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

काबडौत में निराशाः जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा स्थगित

इसी बीच रालोद की ओर से एक अन्य महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की गई है। 10 जून को काबड़ौत में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की जनसभा स्थगित कर दी गई है। पार्टी के शामली विधायक प्रसन्न चौधरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी सूचना के अनुसार एनडीए गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आहूत किए जाने के कारण जनसभा को फिलहाल टाल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

कार्यक्रम की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आगामी कार्यक्रम के लिए अपना उत्साह और समर्थन बनाए रखें। प्रसन्न चौधरी इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ी तैयारियों में जुटे हुए थे और गांव गांव मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि नई तिथि पर आयोजित होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और कार्यक्रम ऐतिहासिक साबित होगा। गज्जू पठान के इस्तीफे और जयंत चौधरी की जनसभा स्थगित होने की घटनाओं ने एक साथ जिले की राजनीति में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में इन घटनाक्रमों का राजनीतिक असर किस रूप में सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकनराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »