निदेशालय से पालिका को मिला नोटिस, अफसर लापरवाह, ईओ नाराज

निदेशालय के आदेशों की अनदेखी करने पर ईओ ने जताई कड़ी नाराजगी, निर्माण विभाग के जेई ने बरती लापरवाही

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ के द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाई। इसको लेकर अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई, इसके संबंध में निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की ओर से नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा संबंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे।

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले के निस्तारण के लिए नगर सृजन योजना का कार्य देख रहे अवर अभियंता (निर्माण) कपिल कुमार को तत्काल प्रभाव से नामित करते हुए 11 जून को शाम चार बजे तक निदेशालय, लखनऊ में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्हें नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर भी साथ ले जाकर स्वीकृत कराने के लिए कहा गया था। आरोप है कि इसके बावजूद अवर अभियंता द्वारा ससमय आदेशों का पालन नहीं किया गया और गुरुवार दोपहर तक वह नगरपालिका कार्यालय में ही मौजूद रहे। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और चेतावनी जारी की। बताया गया कि ईओ की सख्ती और निदेशालय से प्राप्त कारण बताओ नोटिस को देखते हुए अवर अभियंता बाद में लखनऊ के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

इस मामले के दौरान यह भी सामने आया कि नगर सृजन योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। इस जानकारी पर भी अधिशासी अधिकारी ने असंतोष जताया और इसे विभागीय कार्यप्रणाली की नकारात्मक स्थिति बताते हुए संबंधित अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उधर, इस पूरे प्रकरण में निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी भी उजागर हुई। जानकारी के अनुसार, याचिका समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए शासन स्तर से अधिशासी अधिकारी को लखनऊ उपस्थित होने के निर्देश मिले थे।

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

हालांकि जनगणना कार्यों में व्यस्तता के चलते जिला प्रशासन की ओर से किसी अन्य अधिकारी को नामित करने को कहा गया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने सहायक अभियंता (निर्माण) नैपाल सिंह को बैठक में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया और वह लखनऊ के लिए रवाना भी हो गए। इसी दौरान बैठक स्थगित होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि चूंकि निदेशालय से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है, इसलिए लखनऊ पहुंचकर निदेशालय में उपस्थिति दर्ज कराते हुए उसका निस्तारण कराया जाए। आरोप है कि सहायक अभियंता आधा रास्ता तय करने के बाद वापस लौट आए और निर्देशों का पालन नहीं किया। बाद में यह जिम्मेदारी अवर अभियंता कपिल कुमार को सौंपी गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई

इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर सृजन योजना की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के लिए निदेशक स्थानीय निकाय के द्वारा वर्चुअल मीटिंग ली थी। बुधवार सुबह हुई इस मीटिंग में नगरपालिका की ओर से भी प्रतिभाग किया गया था, लेकिन त्रुटिवश निदेशालय में अनुपस्थिति दर्ज होने पर निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, इसके निस्तारण के लिए पहले एई निर्माण को लखनऊ निदेशालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया, वो नहीं गए तो नगर सृजन योजना का कार्य देख रहे जेई कपिल कुमार को गुरूवार को शाम 4 बजे तक हर हाल में निदेशालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन दोपहर तक भी वो कार्यालय में मौजूद रहे। यह निर्देशों की अवहेलना और कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही है, बाद में जानकारी मिली है कि जेई कपिल मुख्यालय से रवाना हो चुके हैं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »