पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।

 

प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में बिना अनुमति सामूहिक नमाज का मामला, खाली मकान में नमाज पढ़ते 12 लोग गिरफ्तार

 

निधि के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से उससे कहा जा रहा था कि छोटे बच्चे को ससुराल में ही रहने दिया जाए और वह अपने मायके या कहीं और चली जाए। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे से अलग नहीं रहना चाहती और बच्चे की देखभाल खुद करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहलः 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहन स्वच्छता सेवा में समर्पित

 

इस मामले को लेकर दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे थे, जहां आपसी बातचीत के बाद समझौता कराया गया। समझौते के अनुसार बच्चा अपनी मां निधि के पास ही रहेगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि निधि अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीने के लिए स्वतंत्र रहेगी और ससुराल पक्ष की ओर से उसके जीवन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव का कार्यकालः 9 साल में विद्युत सुधार पर 300 करोड़ खर्च

 

महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर समझौते का पालन सुनिश्चित कराने और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद या दबाव की स्थिति में सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

Share This Article