एसएसपी अभिनंदन ने 19 निरीक्षकों और 5 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी, कई को भेजा क्राइम ब्रांच
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनहित एवं प्रशासनिक कारणों से सहारनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 19 निरीक्षकों और 5 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक को जनसूचना सेल से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। संदीप बालियान को देवबंद, वीरेंद्र सिंह को मंडी और प्रमोद कुमार को फतेहपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विनोद कुमार को मिर्जापुर और अक्षय शर्मा को चिलकाना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा ज्ञानेश्वर बौद्ध को नकुड़, विकास चारण को नानौता और सचिन पुनिया को तीतरों थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक नेमचंद सिंह को सदर बाजार, प्रदीप कुमार को जनकपुरी, राधेश्याम यादव को नागल तथा राकेश कुमार को रामपुर मनिहारान का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को बिहारीगढ़ और निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को गागलहेड़ी थाने की जिम्मेदारी मिली है।
पुलिस लाइन से निरीक्षक ममतेश रानी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक कपिल देव को देवबंद थाने से हटाकर अपराध शाखा सहारनपुर भेजा गया है। सतपाल सिंह माटी को मंडी से साइबर क्राइम, सहारनपुर भेजा गया है। सूबे सिंह, चंद्रसेन सैनी, उम्मेद कुमार, सतेंद्र सिंह और महिला निरीक्षक कुसुम भाटी को भी अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है।
वहीं सबसे अहम बदलाव में नागल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के हस्ताक्षर से जारी आदेश में तबादलों को जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया जाना बताया गया है।
