NEET री-एग्जाम: पीएम मोदी 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके

नई दिल्ली। कोलकाता से नई दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर करीब 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके रहे। NEET री-एग्जाम शुरू होने के समय छात्रों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसलिए वह दो बजे के बाद आवास के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री का विमान दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंचा था। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया था।

इसे भी पढ़ें:  नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर बौखलाए ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को कोलकाता दौरे से दिल्ली लौटे थे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों की आवाजाही और दिल्ली ट्रैफिक पर संभावित असर को देखते हुए उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलने में देरी की।

NTA की परीक्षा गाइडलाइंस क्या कहती हैं

NTA की परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, NEET सेंटर एंट्री नियमों के तहत उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना था। 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें:  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

एनटीए ने 12 जून के नोटिस में परीक्षा विंडो 195 मिनट किए जाने की जानकारी दी थी। एजेंसी ने कहा था कि इसमें उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और अन्य अनिवार्य परीक्षा प्रक्रियाओं का समय भी शामिल है।

NEET री-एग्जाम भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है। एनटीए के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियो

Also Read This

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »