रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल भी हुए हैं। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए। करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया। वहीं, तीसरे मृतक का नाम 25 वर्षीय अबरार है।हदसे में प्रभावित अख्तियार, अनस और रहीम खान उपचार रत हैं।

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें: पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील पर छापा, जीएसटी अफसरों





