बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया तत्काल संज्ञान, पीड़ित को संरक्षण में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न का मामला अभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जनपद के चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आने से श्रमिकों और सेवाकर्मियों के शोषण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को संरक्षण में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

जनपद में गांव मांडी स्थित अंकित बालियान की दोना-पत्तल फैक्ट्री से 12 बंधुआ श्रमिकों को मुक्त कराए जाने का मामला अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन श्रमिकों के साथ कथित तौर पर हुई यातनाओं को लेकर बहस जारी है। इसी बीच जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से श्रमिकों के शोषण और अमानवीय व्यवहार का मुद्दा फिर सामने आ गया है।

इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

पुलिस के अनुसार, थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपने यहां कार्यरत सेवाकर्मी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होते ही थाना चरथावल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू उर्फ मनोज पुत्र जगपाल, निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर को हिरासत में ले लिया। वहीं, पीड़ित सेवाकर्मी राजू पुत्र बादल सिंह, निवासी ग्राम खुजा हटिया, पोस्ट गौरीपुर, थाना पूरनपुर, जिला कटिहार (बिहार) को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सवहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई,

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्रीहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »