जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

दिल्ली-एनसीआर- कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। हालांकि, अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी मौत की वजह क्या रही। कांग्रेस नेता कुमार साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में दोषी थे। वो उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। फिलहाल, सज्जन कुमार के निधन के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। सज्जन कुमार एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में कार्य किया। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी पाए गए थे। हालांकि, हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो मामलों में उन्हें बरी कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनका निधन हो गया था, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सज्जन कुमार के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन के कारणों का पता चलने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ पाएगी।र चश्मदीद गवाह चम कौर ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने सज्जन कुमार को सुल्तानपुरी इलाके में भीड़ को संबोधित करते देखा था।

इसे भी पढ़ें:  यूपी: 52 फीसदी कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, आज है अंतिम तिथि
Share This Article