पति ने बैंक कर्मी पत्नी और बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने खुद को मारी गोली

लखनऊ- लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बैंक के सामने दिनदहाड़े एक महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार बदमाश ने महिला को दो गोलियां मारीं और फरार हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक कर्मी ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया।  इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े उसके पति ने हत्या कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला को ICICI बैंक के बाहर बुलाया। फिर गोली मारकर भाग गया।

इसे भी पढ़ें:  कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पण
Share This Article