लायंस क्लब दिव्य की पहल-20 सितंबर को घुटनों के दर्द और हड्डियों की जांच का निःशुल्क शिविर

संत परमानंद अस्पताल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे घुटनों की जांच व हड्डियों में कैल्शियम की जांच

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर दिव्य के द्वारा रविवार, 20 सितंबर को नई मंडी स्थित वर्धमान जैन भवन में निःशुल्क घुटना एवं हड्डी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संत परमानंद अस्पताल, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शेखर श्रीवास्तव मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।

इसे भी पढ़ें:  वसीम शेख की मौत से उठेगा पर्दाः कब्र खोदकर निकलेगी बॉडी, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

क्लब अध्यक्ष नंद गोपाल बंसल ने इस सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में घुटनों के दर्द से संबंधित मरीजों की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही हड्डियों में कैल्शियम की स्थिति जानने के लिए निःशुल्क बीएमडी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना के कर्मठ कार्यकर्ता शैलेन्द्र शर्मा का ट्रेन से गिरकर निधन

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की है। शिविर में पंजीकरण के लिए 9971192233 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर के आयोजन में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन नंद गोपाल बंसल, सचिव लायन सन्दीप कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक शर्मा, जोन चेयरमैन लायन अजय गर्ग, विकास रत्न लायन गिरीश अग्रवाल, चेयरमैन लायन नीरज जैन तथा को-चेयरमैन लायन सुलेख मित्तल की भूमिका रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  नंगले मंदौड़: इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का धरना, प्रशासन ने दिया 20 दिन का आश्वासन
Share This Article