गागलहेड़ी की फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत

गागलहेड़ी। देहरादून रोड स्थित निशा गार्डन के सामने पीपी बॉयलर कंपनी में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान आकाश पुत्र स्वर्गीय राकेश, उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम हरोड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि आकाश अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में 24 पुलिस अफसरों के तबादले, नागल थाना इंचार्ज लाइन हाजिर

हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों के अनुसार आकाश के पिता राकेश लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और करीब छह माह पूर्व उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी आकाश पर ही आ गई थी। आकाश की शादी भी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। युवक की अचानक मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें:  गागलहेड़ी में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, जाम से राहगीर परेशान
Share This Article