अमृतसर से कोलकाता और अमृतसर से बरौनी के बीच संचालित होगी दो विशेष ट्रेनें 

सहारनपुर। आगामी त्योहारों के चलते रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें अमृतसर से कोलकाता और अमृतसर से बरौनी के बीच संचालित होंगी। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और वेस्ट बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि 04624 अमृतसर से सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और 04623 कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी, जो ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाना, ढंडारी कलां, साहनेवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में उसी रात 2:30 बजे आएगी। वापसी में कोलकाता से सुबह 4:45 बजे चलेगी और बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियाहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन दोपहर 2:40 बजे आएगी।

इसे भी पढ़ें:  लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संजय ढींगरा को सौंपी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी
Share This Article