बगलामुखी दर्शन कर लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

आगर मालवा – आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक ओडिशा के बताए जा रहे हैं। जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था, इसी दौरान कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को उफनते नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।
एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में राधारानी, ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा, रीता रानी पति ज्ञानेंद्र बेहरा और कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बेहरा शामिल हैं। पुलिस बाकी मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

 

 

Share This Article