पटाखा फैक्टरी में से हुए धमाके, दहशत में सहम गए लोग

मुजफ्फरनगर। जनपद शामली में फाजलपुर गांव के नजदीक स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को सुबह के समय अचानक धमाके के साथ आग लग गई। यह विस्फोट इतने तेज थे कि गांव के लोग भी दहशत में सहम गये। हादसे के दौरान गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिग्रड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट के कारण फैक्टरी की दीवार भी ढह गई थी और सामान यहां वहां दूर तक फैला हुआ था। पुलिस ने घटना की जांच प्रारम्भ कर दी है।

शामली के कांधला देहात क्षेत्र के फजलपुर गांव के निकट व्यापारी शाहनवाज की पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एक के बाद एक हुए धमाके बाद लोग सहम गए। सूचना पाते ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में कोई हताहत नहीं हुआ। देहात क्षेत्र के फजलपुर गांव के निकट कांधला के मोहल्ला रायजादगान के रहने वाले शाहनवाज पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे फैक्टरी में पटाखे बनाने के दौरान आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक कई धमाके हुए। लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अन्य लोगों के साथ दमकल कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद तेजी से बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। विस्फोट की धमक से फैक्टरी की दीवार भी टूट गई और सामान दूर तक बिखर गया था। फैक्टरी का लाइसेंस है या नहीं, इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्याजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »