शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियान

मुजफ्फरनगर। शहरी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब यातायात विभाग बड़ा अभियान चलाने के लिए कमर कस चुका है। ऐसे में शनिवार से एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे अब अवैध ई रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सड़कों पर उतरे नजर आ सकते हैं। विभाग ने सबसे पहले ई रिक्शाओं का सत्यापन करने का मन बनाया है। ऐसे में जो भी रिक्शा दस्तावेजों की कसौटी पर खरा साबित नहीं होगी, उसको सीज किया जायेगा।

शहर में बढ़ती हुई ई रिक्शाओं से शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। ई रिक्शाओं ने शहर की गली-गली में जाम की स्थिति पैदा कर दी है। शहर में ई रिक्शाओं की संख्या जरूरत से बहुत ज्यादा हो गई है जिसके कारण शहर में प्रायः जाम लगा रहता है। जाम से मुक्ति पाने और ई रिक्शाओं पर लगाम लगाने के लिए जनता की तरफ से जबरदस्त मांग हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए अब यातायात पुलिस ने ई रिक्शाओं पर लगाम लगाने का प्लान बनाया है। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे ने बताया कि शनिवार से अवैध ई रिक्शाओं का शहर में परिचालन बन्द कर दिया जाएगा, जिन चालको के पास रजिस्ट्रेशन नहीं होगा या वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होगा अथवा रिक्शा का फिटनेस सर्टिफिकेट तथा बीमा नहीं होगा, ऐसी ई रिक्शा अवैध मानी जायेगी और ऐसी स्थिति में ऐसी सभी रिक्शाओं को जांच के दौरान सही साबित नहीं होने पर मौके पर ही सीज करते हुए जब्त कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने किया नवीन वोटर लिस्ट का अवलोकन

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के द्वारा ई रिक्शा मालिकों और चालकों से अनुरोध किया है कि शनिवार से केवल वही रिक्शा सड़क पर लेकर आएं, जिनके पास वैध कागजात हों। क्योंकि शनिवार को शुरू होने वाले विशेष चैकिंग अभियान में यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा ऐसी रिक्शाओं को रोकने का काम किया जायेगा। ऐसे में सख्त कार्यवाही की जायेगी और अवैध ई रिक्शा किसी भी सूरत में नहीं छोड़ी जायेंगी। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे ने बताया कि शनिवार को विशेष अभियान के लिए यातायात विभाग की टीम बनाई गई। इनमें मुख्य रूप से महावीर चौक, प्रकाश चौक, जिला अस्पताल, नावल्टी चौक, मीनाक्षी चौक पर चैकिंग प्वाइंट बनाये गये हैं। इसके अलावा दूसरे रास्तों पर भी टीमों को बदल-बदल कर अवैध ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए चैकिंग का कार्य कराया जायेगा। ई रिक्शा चालक शनिवार को अपने पूरे दस्तावेज के साथ अपना वाहन लेकर निकले। इस दौरान अवैध ई रिक्शाओं को मौके पर ही सीज करने के आदेश टीआई और दोनों टीएसआई को दे दिये गये हैं। वो खुद भी अभियान का पर्यवेक्षण करने के लिए फील्ड में भ्रमण करेंगे। ये अभियान निरंतर चलाया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जंगल में पेड़ से लटका मिला सोनू का शव, मचा हड़कम्पजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »