MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

मुजफ्फरनगर। बहराइच में हुई हिंसा को देखते हुए प्रदेश में बनी गरमाहट के बीच पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अब जनपद में पेट्रोल की खुली बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इसके लिए जिलेभर में निगाह रखने के लिए एसडीएम को सतर्क किया है। इसी कड़ी में खतौली एसडीएम ने मंगलवार को क्षेत्र के पेट्रोल पम्प स्वामियों के साथ बैठक करते हुए सख्त निर्देशों की जानकारी देकर अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। खुले पेट्रोल की बिक्री पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की की चेतावनी दी गई है।

बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान बहराइच में हिंसा भड़क गई और एक युवक की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद गहरा तनाव व्याप्त हो गया। मंगलवार को तीसरे दिन भी बहराइच में अशांति नजर आई। इसी के दृष्टिगत पूरी यूपी में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले में भी पुलिस और प्रशासन के अफसर सड़कों पर उतरे हुए हैं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसील क्षेत्रों में सतर्क निगाह रखने के निर्देश दिये हैं। इसी कड़ी में खतौली क्षेत्र में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप मालिकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बोतलों या अन्य बर्तनों में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक, डीजल-पेट्रोल में अपमिश्रण से बचाव, स्टाक रजिस्टर को अद्यतन रखने, मुफ्त हवा, पेयजल, और अग्निशमन यंत्र की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पेट्रोल पम्प मालिकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि किसी भी पम्प पर पेट्रोल की वाहनों के अलावा बोतल या अन्य बर्तनों में बिक्री की गई तो सम्बंधित पम्प के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »