मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तरह से कील कांटे दुरूस्त करने शुरू कर दिये हैं। निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी ने भी कार्मिकों को चुनावी ककहरा पढ़ाते हुए उनको हर स्थिति पर नजर रखने और प्रत्येक विपरीत परिस्थिति से निपटने के गुरूमंत्र भी बताने का काम किया। इसके साथ ही डीएम ने एडीएम प्रशासन के साथ कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों को भी परखा। उनके द्वारा बेरिकेडिंग से नामांकन कक्ष तक की सभी व्यवस्थाओं का पैदल भ्रमण करते हुए जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मीरापुर विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव में सपा रालोद के गठबंधन में चुनाव जीतने वाले चंदन सिंह चौहान भाजपा रालोद गठबंधन में 2024 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से सांसद निर्वाचित हुए और इसके बाद उन्होंने मीरापुर सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब यहां पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चौ. चरण सिंह सभाकक्ष में निर्वाचन में ड्यूटी पर लगाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए उनको हर छोटी से छोटी समस्या पर भी सतर्क दृष्टि बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चुनाव के दौरान होने वाली सभी बातों पर ध्यान रखने के साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहने की सीख दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ कलक्ट्रेट में मीरापुर सीट पर उप चुनाव के दृष्टिगत होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उनके द्वारा कलक्ट्रेट में कराई जाने वाली बेरिकेडिंग के साथ ही नामांकन कक्ष में भी पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ में हानिकारक मिलावट

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »